Home #India #Nepal border खेल मानव के मानसिक एवं शारीरिक विकास का महत्वपूर्ण साधन : सुरेंद्र...

खेल मानव के मानसिक एवं शारीरिक विकास का महत्वपूर्ण साधन : सुरेंद्र विक्रम

10
0

पंचम वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के सेनानायक सुरेन्द्र विक्रम के निर्देशन में वाहिनी मुख्यालय में 03 दिवसीय अंतर वाहिनी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया | इस अवसर पर कमांडेंट महोदय ने प्रतियोगिता में भाग लेने आए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि खेल मानव के मानसिक एवं शारीरिक विकास का महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित किया, ताकि अंतर वाहिनी स्तर पर एक सशक्त टीम का चयन कर आगामी अंतर क्षेत्रक वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भेजा जा सके। यह प्रतियोगिता 05वी वाहिनी,चम्पावत, 55वी वाहिनी, पिथौरागढ़ एवं 11वीं वाहिनी डीडीहाट के मध्य दिनांक 19.11.2025 से 21.11.2025 तक खेला जा रहा है। जिसमें वॉलीबॉल का मैच 5वीं वाहिनी चम्पावत और 11वीं वाहिनी डीडीहाट के बीच खेला गया जिसमें 5वीं वाहिनी ने 2-0 के अंतर से मैच जीत दर्ज की | इसके बाद 5वीं वाहिनी चम्पावत और 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़ के मध्य वॉलीबॉल का दूसरा मैच खेला गया, जिसमें 5वीं वाहिनी ने 2-1 के अंतर से मैच जीत लिया | तीसरा मैच 11वीं वाहिनी डीडीहाट और 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़ के मध्य वॉलीबॉल का मैच खेला गया, जिसमें 55वीं वाहिनी ने 2-0 के अंतर से मैच जीत दर्ज की | मैच संचालन हेतु जिला खेल विभाग चम्पावत से ललित मोहन जोशी व रोहित जोशी को रेफरी के लिए नियुक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here