सामाजिक जनचेतना को लिए गए कई निर्णय
शनिवार को विराटनगर मे मधेशी उत्थान विचार मंच के संयोजक उमेश यादव के अध्यक्षता मे मधेशी अगुवा सम्मेलन सम्पन्न हुआ यह बैठक स्थानीय बुद्धिलाल साह के निवास स्थान मे आयोजित की गई थी । इस बैठक में मुख्य रूप
से नेपाल के बदल रहे राजनीतिक परिस्थिति मे संविधान द्वारा दिए गए अधिकार सिर्फ कागज पर लिख देने से नहीं मिलेगा, बल्कि समानुपातिक समावेशिकता के सिद्धान्त को लागू करना आवश्यक है । संयोजक उमेश यादव ने मधेशी समाज मे जागरुकता व प्रसार के लिए मधेशी अगुवा को मानसिक रूप से जिम्मेदारी लेने का आग्रह किया साथ ही हरेक वार्ड में इसी तरह से जनचेतना मुल्क कार्यक्रम करना होगा। जिसमें कई तरह के सुझाव व जनचेतना मुल्क कार्यक्रम करने की सहमति बनी वही इस कार्यक्रम में
गणेश साह, बुद्धिलाल साह, गन्नू यादव, संजय मंडल, राम प्रसाद साह, अरविन्द कुमार राय, मनोज मंडल, अखिलेश सहनी, भगवान लाल राय, नन्दलाल यादव, श्यामसुन्दर कामत, लीला सहनी, सुनील सहनी, उमेश कुमार साह, दिलीप सहनी, सहदेव सहनी, श्यामसुन्दर राजवंशी, अजय सहनी, चन्दन यादव, नितेश साह, अरविन्द कुमार साह, सरोज कुमार साह, संतोष पूर्वे सहित अन्य गणमान्य लोगों की सहभागिता थी।
















