Home #Katihar rail mandal वंदे भारत स्लीपर पहली ट्रेन की एनएफ रेलवे से होगी शुरुआत, पीएम...

वंदे भारत स्लीपर पहली ट्रेन की एनएफ रेलवे से होगी शुरुआत, पीएम मोदी आधे दर्जन से अधिक ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी।

15
0

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के लिए यह जनवरी माह ऐतिहासिक साबित होने जा रहा है। देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत एनएफ रेलवे से होने जा रही है। इसके साथ ही एनएफ रेलवे को नए वर्ष के अवसर पर कई नई ट्रेनों की सौगात मिलने वाली है। इन ट्रेनों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 और 18 जनवरी को करेंगे।
इस संबंध में एन एफ रेलवे के महाप्रबंध चैतन्य श्रीवास्तव ने अपने कटिहार रेलमंडल के निरक्षण के दौरान कटिहार स्टेशन पर सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी आगामी 17 जनवरी को मालदा और 18 जनवरी को गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रमों में अलग-अलग ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें सबसे खास 17 जनवरी को मालदा से रवाना होने वाली देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन होगी, जिसे भारत की अब तक की सबसे तेज और अत्याधुनिक ट्रेन माना जा रहा है।
वही एनएफ रेलवे के महाप्रबंधक चैतन्य श्रीवास्तव ने बताया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की अधिकतम गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। यह ट्रेन विश्वस्तरीय तकनीक से लैस है और इतनी तेज रफ्तार में भी इसकी बोगियों के अंदर रखा पानी का गिलास तक नहीं गिरता, जो इसकी उन्नत इंजीनियरिंग और आरामदायक यात्रा का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन यात्रियों को लग्जरी, सुरक्षा और सुविधा का नया अनुभव देगी। इसके अलावा रियल महाप्रबंधक द्वारा एन एफ रेलवे को मिलने वाली लंबी दूरी की अन्य नई ट्रेन जो बंगलौर, मुंबई, गोमतीनगर आदि ट्रेनों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई और बताये कि इन ट्रेनों के परिचालन से पूर्वोत्तर क्षेत्र में रेल संपर्क और अधिक मजबूत होगा, जिससे यात्रियों के साथ-साथ व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
रेल महाप्रबंधक श्री श्रीवास्तव ने अपने निरक्षण से संतुष्टता जाहिर करते हुए बताया कि कटिहार रेलमंडल में डीआरएम किरेंद्र नरह के कुशल नेतृत्व में काफी कार्य संपादित हुआ है। वही अमृत भारत योजना के तहत कटिहार मॉडल स्टेशन के नवीकरण का कार्य इस वित्तीय वर्ष में पूरा हो जाएगा और कटिहार मॉडल स्टेशन को पूरी तरह नए और आधुनिक स्वरूप में विकसित कर दिया जाएगा। कटिहार जोगबनी डबलिंग का सर्वे पूरा हो चुका है और उसका डीपीआर भी तैयार हो गया है। जिसका जल्द ही सेंशन के बाद कार्य शुरू होने की संभावना है जबकि इंडो नेपाल प्रोजेक्ट में नेपाल के तरफ से जमीन अधिग्रहण के मामला भी जल्द निपटारा होने की संभावना है। रेल महाप्रबंधक श्री श्रीवास्तव ने कहा कि रेल के पास फंड और रिसोर्स की कोई कमी नहीं है जिस कारण आने वाले समय में यात्रियों को वेटिंग टिकट नहीं मिलेगा। जबकि अमृत भारत योजना के तहत आने वाले समय में एन एफ रेलवे वो कटिहार रेलमंडल से अन्य कई प्रस्तावित ट्रेनों का भी परिचालन शुरू होगा।
आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कटिहार रेल मंडल के डीआरएम किरेंद्र नरह, एडीआरएम मनोज कुमार सिंह, सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह सहित मुख्यालय और मंडल के कई वरिष्ठ रेल अधिकारी उपस्थित थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद रेल महाप्रबंधक अपने विशेष निरक्षण सैलून से बालूघाट के लिए रवाना हो गए।
गौरतलब है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन और नई ट्रेनों की सौगात से एनएफ रेलवे, विशेषकर कटिहार रेल मंडल, रेल विकास के नए दौर में प्रवेश करने जा रहा है, जिससे आम यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here