एन एफ रेलवे इम्प्लांई यूनियन के 68 वे स्थपना दिवस के उपलक्ष में कटिहार उपमुख्य अभियंता निर्माण कार्यालय -1 एवं न्यूजल्पाईगुड़ी में रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मेगा रक्तदान शिविर आयोजित हुई। जिसमे कटिहार मेडिकल कालेज एवं पूर्णिया ब्लड बैंक ने रक्तदान में रक्त को सुरक्षित रखा गया।
आयोजित शिविर का उदघाटन मंडल रेल प्रबंधक किरेन्द्र नरह एवं रेलवे महिला शामिति की अध्यक्षा निवेदिता नरह ने किया। मौके पर रेल महिला समिति की मधु मालती सिंह एवं अन्य महिला समिति की पदाधिकारी मौजूद रही । वही रेल अधिकारी में वरिष्ठ मण्डल अभियंता समन्वय प्रभात रंजन सिंह, उप मुख्य अभियंता गौरव सिंह, सीनियर डीईई पंकज पाल, अभियंता के एस राव , डॉ रबिन्द्र के साथ युनियान के बरसोई, पूर्णिया ,मालदा, कटिहार जैनरल टेक्निकल और महिला शाखा के पदाधिकारी ने हिस्सा लिया। यूनियन के केंद्रीय पदाधिकारी प्रेम शंकर ने बताया कि 100 यूनिट रक्तदान कटिहार एवं 98 यूनिट न्यूजल्पागुड़ी में किया। जो अब तक का सर्वाधिक रिकॉर्ड हैँ । एक दिन में 198 यूनिट का रक्तदान ने पिछले सभी रिकॉर्ड से ज्यादा है।
इस संबंध में यूनियन के केंद्रीय पदाधिकारी दिनेश पासवान, प्रेम शंकर, रुपेश कुमार, मनीष कुमार, एवं मण्डल सचिव रजनीश कुमार, अध्यक्ष अनिल उपाध्याय, नबीन कुमार, दीनबंधु यादव, अरबिंद पासवान, सौरभ कुमार, राजेश कुमार सिंह, मुकुंद मिश्रा, सूरज मिश्रा, विवेक कुमार ,डी के सिंह, रबिन्द्र कुमार, कैशर, संतोष, मिजानूर, संजय सिंह, मिर्त्युजय सिंह , मंतोष भावना सिंह, उमा कुमारी, जितेंद्र जयसवाल, आकाश दीप ,राकेश, संतराज एवं यूनियन के सेकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। गौरतलब है कि यूनियन के पदाधिकारीयों ने बताया की उप मुख्य अभियंता निर्माण -1 गौरव सिंह के सहयोग से यह रक्तदान कार्यकर्म सफल हूआ।
















