Home #Katihar rail mandal कटिहार रेल मंडल में दो स्टेशनों पर ट्रेनों का नया ठहराव शुरू,...

कटिहार रेल मंडल में दो स्टेशनों पर ट्रेनों का नया ठहराव शुरू, खुशी की लहर

2
0

कटिहार रेल मंडल अंतर्गत बुधवार 18 फरवरी को दो महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ट्रेनों के नए ठहराव की शुरुआत के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सबसे पहले कनकी रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 75705/75706 राधिकापुर सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के निर्धारित ठहराव के उपलक्ष्य में ट्रेन संख्या 75706 को विधिवत हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके बाद दालकोला रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 15629/15630 नागाओं एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव प्रारंभ होने पर ट्रेन नंबर 15629 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
दोनों कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि माननीय सांसद कार्तिक चंद्र पॉल रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इन ठहरावों से क्षेत्रीय यात्रियों को आवागमन में अत्यधिक सुविधा मिलेगी तथा स्थानीय व्यापार और विकास को नई गति प्राप्त होगी।
इस अवसर पर कटिहार रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनूप कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।
वही स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने रेलवे प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। जिससे स्थानीय लोगों में हर्ष व्याप्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here