Home #Katihar rail mandal अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट 2026, डीआरएम कप का रोमांचक आगाज़ का शानदार...

अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट 2026, डीआरएम कप का रोमांचक आगाज़ का शानदार प्रदर्शन जारी।

2
0

कटिहार रेल मंडल में आयोजित अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 (डीआरएम कप) का बुधवार को तीसरे दिन शुरुआत दो शानदार मुकाबलों के साथ हुआ।
पहले मैच में स्टोर बनाम मेडिकल आमने-सामने रहे। टॉस जीतकर मेडिकल ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया, लेकिन स्टोर टीम ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 217 रन बनाकर 218 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में मेडिकल टीम 13 ओवर में ऑल आउट हो गई और स्टोर ने मैच अपने नाम किया।
मैच के हीरो रहे स्टोर विभाग के नीतीश कुमार, जिन्होंने बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 84 रन बनाए और 4 विकेट भी झटके। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दूसरे मुकाबले में कमर्शियल बनाम अकाउंट की भिड़ंत हुई। टॉस जीतकर कमर्शियल ने क्षेत्ररक्षण चुना। अकाउंट टीम ने 20 ओवर में 111 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कमर्शियल ने 17 ओवर में ही मैच जीत लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच शंकर कुमार (कमर्शियल) रहे, जिन्होंने 30 रन बनाने के साथ 1 विकेट भी लिया।
आज की शानदार कमेंट्री अमित सागर ने अपने चिर-परिचित अंदाज़ में की। मैच का आनंद लेने स्पोर्ट्स ऑफिसर पंकज पाल मैदान में उपस्थित रहे। अंपायर की भूमिका शेखर गुप्ता एवं राजीव राय ने निभाई।
इस अवसर पर डीआरएससी कमिटी के राकेश रंजन, वेद, पीपू, विवेका, बुबली, संजीव, पीनटू, सोनू, संतोष, सतीश, गौतम, विक्रम, अजीत सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
वही टूर्नामेंट पूरे जोश, उत्साह और खेल भावना के साथ लगातार चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here