Home #katihar अखंड हरिनाम संकीर्तन के बीच मंत्रोच्चारण के साथ आचार्य द्वारा राहुल गांधी...

अखंड हरिनाम संकीर्तन के बीच मंत्रोच्चारण के साथ आचार्य द्वारा राहुल गांधी के जन्मदिन पर काटा गया केक

50
0

बिहार के कटिहार में बुधवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन पूरे जिले के अलग-अलग क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम के साथ कई तरह के कार्यक्रम आयोजित कर एवं केक काटकर मनाया गया। इसी क्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के मनिहारी स्थित आवास पर अनोखे अंदाज में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। मनिहारी स्थित आवास पर विशाल अखंड हरिनाम संकीर्तन के बीच मंत्रोच्चारण के साथ आचार्य द्वारा केक काटा गया और राहुल गांधी के लंबी आयु की कामना की गई। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने सभी को केक भी खिलाया और कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी देश के सर्वमान्य नेता हैं उनके अगुवाई में कांग्रेस निरंतर आगे बढ़ रहा है इसलिए कांग्रेस जन उनके स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना कर रहे हैं। इसी को लेकर अखंड हरिनाम संकीर्तन के बीच मंत्रोच्चारण साथ कई विद्वान आचार्य द्वारा के काटा गया और राहुल गांधी के लंबी उम्र का सभी ने प्रार्थना किया। सुनील कुमार यादव ने कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिन को लेकर जिले के अलग-अलग क्षेत्र में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों में भी हर्ष देखा गया और अलग-अलग क्षेत्र में कई कार्यक्रम भी आयोजित की गए। मौके पर मनिहारी के मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखों यादव ने भी कहा कि राहुल गांधी स्वस्थ रहें और उनकी लंबी उम्र हो इसी कामना के साथ उनका जन्मदिन मनाया गया है। मौके पर सहदेव यादव,विनोद यादव,राजा खान, केदार यादव, मो०कौसर, सरोज यादव, मो० तोफेज, गजेंद्र यादव, कुंदन यादव, मुकेश यादव, ननिल सिन्हा, टुनटुन मिश्रा, राजेंद्र पासवान सहित कई कांग्रेस नेता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मुख्य रूप से मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here