Home #Katihar rail mandal आरपीएफ ने चोरी के रेलवे सामग्री के साथ युवक को किया गिरफ्तार

आरपीएफ ने चोरी के रेलवे सामग्री के साथ युवक को किया गिरफ्तार

6
0

कटिहार आरपीएफ ईस्ट पोस्ट कमांडर विक्रम कुमार के नेतृत्व आरपीएफ सीनियर कमांडेंट के निर्देशानुसार आरपीएफ की टीम द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 25 अप्रैल को गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ की टीम ने कटिहार स्टेशन यार्ड क्षेत्र में घेराबंदी कर कटिहार जिला निवासी 25 वर्षीय मोनू पोद्दार उर्फ मनीष को पकड़ लिया। जिसके पास से रेलवे की चोरी की कई सामग्री बरामद की गई, जिसमें 14 पीस कॉपर पाइप, एक कटर, 2 नग नट-बोल्ट एवं 17 नग टीवीएस नट शामिल हैं। उसके द्वारा ये सभी सामान लाल और पीले रंग की साड़ी में छिपाकर रखा गया था। आरपीएफ द्वारा उक्त आरोपी के खिलाफ आरपीएफ पोस्ट में स्पेशल रेलवे एक्ट तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को रेलवे न्यायालय कटिहार में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे रेलवे मजिस्ट्रेट कुमार गौरव द्वारा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसके पूर्व भी आरपीएफ द्वारा रेल की चोरी के मामले में लोगों को समान सहित रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। जिससे उनके बीच हड़कंप मच गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here