अजब विडंबना है,जहां विकास को लेकर कई दावे किए जाते हैं। वहीं जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर हसनगंज प्रखंड मे हसनगंज से कोढ़ा प्रखंड को जोड़ने वाली सड़क पर लगातार सात वर्षो से बाढ़ के समय चचरी पुल के सहारे लोग आवागमन करते आ रहे हैं।
बता दें की वर्ष 2017 की प्रलयंकारी बाढ़ मे हसनगंज प्रखंड के एचपीगैस गोदाम के करीब कोढ़ा प्रखंड को जोड़ने वाली सड़क ध्वस्त हो गई थी। सड़क के बीचों बीच कुंड नुमा खाई बन गया था। तब से आज तक इन सात वर्षो के दरम्यान इस सड़क को मरम्मत करने की दिशा में पहल नही किया गया जिससे राहगीर व स्थानीय लोग सुखाड़ के समय खेत होकर तो बाढ़ के समय जान जोखिम में डालकर चचरी पुल के सहारे आवागमन करने पर विवश हैं। हालांकि जनप्रतिनिधि लोग कई बार जल्द सड़क मरम्मत व पुल बनने का आश्वासन देते रहे हैं। कई बार सड़क की मापी भी की गई जिससे लोगों को लगा अब सड़क पर सुचारू ढंग से आवागमन सुलभ हो जाएगी लेकिन आज सात वर्ष बीतने को है,और स्थानीय ग्रामीण फिर से इस वर्ष बाढ़ पूर्व आवागमन करने को लेकर चचरी पुल के निर्माण कार्य में जुट गए हैं।
















