Home #katihar तीन दिनों के अंदर आधार सीडिंग और इकेवाइसी का कार्य करें पूरा–प्रखंड...

तीन दिनों के अंदर आधार सीडिंग और इकेवाइसी का कार्य करें पूरा–प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी

85
0

कटिहार जिला के हसनगंज प्रखंड मुख्यालय के सभागार में आधार सीडिंग ई केवाइसी को लेकर जनवितरण विक्रेता के साथ एडीएस ओ सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने बैठक कर सभी जनवितरण विक्रेता को जरूरी दिशा निर्देश दिया। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दिनेश पासवान ने बताया की हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में आधार सीडिंग का कार्य 89 प्रतिशत एवं इ केवाइसी का कार्य मात्र 53 प्रतिशत हुआ है। जो बहुत ही कम है। आधार सीडिंग एवं इ केवाइसी कार्य के प्रोग्रेस हेतु सभी जनवितरण विक्रेता के साथ बैठक कर इन्हें हर स्थिति में तीन दिनों के अंदर सौ प्रतिशत कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here