दिन बाद से श्रावण माह की शुरुवात हो रही है। शिवालयों की साफ सफाई और रंग रोगन का कार्य अंतिम चरणों पर है। मान्यता है की भोलेनाथ को सोमवार का दिन अतिप्रिय है। इस बार श्रावण माह मे अद्भुत संयोग है। 22 जुलाई सोमवार से श्रवण माह का शुभारंभ होकर 19 अगस्त रक्षा बंधन के दिन सोमवार को समापन हो रहा है। इस बार श्रवण महीने मे महादेव के भक्तों को पूजा अनुष्ठान करने के लिए कुल पांच सोमवार मिल रहा है। वहीं श्रावण महीने में हसनगंज प्रखंड स्थित अतिप्राचीन शिव मंदिर मे हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है की सौरिया के राजा द्वारा शिवालय का निर्माण करवाया गया था। वहीं राजवाड़ा पंचायत स्थित कटिहार–पूर्णिया फोरलेन के किनारे नवनिर्मित शिवालय श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। शिवालय के गुंबद पर बना विशाल शिवलिंग और विशाल वासुकी नाग आकर्षण का केंद्र बन रहा है। बता दें की खासकर श्रावण माह की पूर्णिमा को हजारों की संख्या में कांवरिया इस रास्ते होकर अररिया जिले के मदनपुर स्थित मद्नेश्वर धाम एवं कुर्साकांटा स्थित सुंदरी मठ शिवालय जलाभिषेक के लिए जाते हैं। जिसमे अक्सर कांवरिया इस शिवालय में भोलेनाथ का पूजा अर्चना व जलाभिषेक कर आगे बढ़ते हैं। श्रावण माह के शुरू होने के पूर्व ही सारा क्षेत्र शिवमय होने लगा है। शिव भजनों से क्षेत्र गुंजायमान हो रहा है।
















