कटिहार जिला के हसनगंज थाना क्षेत्र में तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं इस घटना को लेकर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है।
स्थानीय अमरनाथ यादव ने बताया की करीब 38 वर्षीय मृतक सोमई मुर्मू शुक्रवार की साम को हाट से वापस घर आ रहा था। इसी बीच शौच के लिए कालसर पंचायत स्थित कालसर तालाब के निकट गया। इसी बीच गहरे पानी में जाने से वो डूब गया आस पास के लोगों द्वारा तालाब में जाकर ढूंढने से भी उसका कोई पता नहीं चला। अंततः शनिवार की सुबह मृतक के शव को पानी में तैरते देखे जाने पर परिजनों द्वारा तालाब से बाहर निकाला गया। बताया गया की मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन यापन करता था। मृतक को तीन पुत्री वो दो पुत्र है। थाना अध्यक्ष अनीस कुमार ने बताया की शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज आगे की कारवाई की जा रही है।
















