कटिहार जिला के हसनगंज प्रखंड में शिक्षिका के ठंडे पानी पीने की लत से दो बच्चे सड़क दुर्घटना होने से बाल–बाल बचा । हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के बलुआ पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलुआ संथाली मे शिक्षिका को प्यास लगी इसके लिए क्लास पांच में पढ़ने वाले दिनेश कुमार और अजीत कुमार को साइकिल से बलुआ चौक प्रिज का ठंडा पानी लाने के लिए भेज दिया गया। वहीं साइकिल से पानी लेकर आ रहे छोटे बच्चे आंतुलित होकर सड़क पर गिर गया। बच्चे को सड़क पर गिरते ही पीछे से आ रही ट्रेक्टर को देख चौक पर मौजूद लोगों ने जल्दीबाजी में बच्चे को सड़क से हटाया अन्यथा उन दोनो बच्चों के साथ बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती थी। इस घटना को लेकर बच्चों के परिजन व ग्रामीण चंदन कुमार मंडल, प्रदुम कुमार,गीता देवी,छोटेलाल मंडल आदि ने विद्यालय पहुंच शिक्षिका के लापरवाही पर विरोध जताते हुए बताया की हमलोग अपने बच्चों को स्कूल पढ़ने के लिए भेजते हैं। जबकि आए दिन स्कूल के किसी न किसी शिक्षक द्वारा क्लास समय बच्चों को चौक चौराहों पर भेज अपना निजी कार्य करवाते हैं। आज भी क्लास समय ही छोटे बच्चों को पानी लाने के लिए भेज दिया गया जो शिक्षा के अधिकार एवं शिक्षको के घोर लापरवाही को दर्शाता है। जबकि स्कूल में रसोइया उपलब्ध है। बड़ों को न भेजकर बच्चों को भेजना सरासर गलत है। इसके लिए वरीय पदाधिकारी को शिकायत की जाएगी। वहीं इस संदर्भ में कोई भी शिक्षक कुछ भी बताने से कतराते दिखे। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्णानंद ने दूरभाष पर बताया की इस तरह की किसी घटना की जानकारी नहीं मिली है। अगर इस तरह की घटना की जानकारी मिलती है तो वरीय अधिकारी को सूचित किया जायेगा।
















