Home #katihar डीडीसी ने किया बरारी प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण.

डीडीसी ने किया बरारी प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण.

78
0

कटिहार जिला अंतर्गत बरारी प्रखंड के प्रखंड कार्यालय का बुधवार को निरीक्षण करने पहुंचे डीडीसी अमित कुमार, जहां डीडीसी ने ब्लॉक तथा मनरेगा कार्यालय की जांच की । सबसे पहले डीडीसी ने बीडीओ कार्यालय में पहुंच कर प्रखंड क्षेत्र के पंचायत में चल रहे,आवास योजना और शौचालय योजना का कागजी जांच किया। जिसके बाद डीडीसी अमित कुमार के द्वारा प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय पहुंच कर मनरेगा के तहत चल रहे वृक्षारोपण तथा अन्य योजनाओं का कागजी जांच किया गया। वही डीडीसी अमित कुमार ने बताया कि बैठक में सभी कर्मियों को काम करने का आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।ताकि जो लक्ष्य पटना से दिया गया है उसे पूरा किया जा सके। वहीं उन्होंने बताया कि सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के पास आयुष्मान कार्ड बन रहा है, किस प्रगति से आयुष्मान कार्ड बन रहा है उसे भी देखा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here