Home #katihar एएनएम स्कूल बारसोई में सीनियर्स ने उत्साह और उमंग के साथ...

एएनएम स्कूल बारसोई में सीनियर्स ने उत्साह और उमंग के साथ किया फ्रेशर पार्टी का आयोजन

63
0

अनुमंडल अस्पताल बारसोई के प्रांगण में एएनएम स्कूल में फ्रेशर पार्टी आयोजित हुई। एएनएम स्कूल के प्रिंसिपल आशुतोष के नाथ एवं अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एम ए उस्मानी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस दौरान स्कूल की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जिसमें नाटक, सांस्कृतिक नृत्य, गानों पर नृत्य गायन आदि प्रस्तुत किए।
डॉ एम ए उस्मानी ने कहा कि छात्राएं अपनी पढ़ाई मन लगाकर करें और अपने लक्ष्य की प्राप्ति करें।र्फ्लोरेंस नाइटिंगेल के पदचिह्नों पर चलने के लिए प्रोत्साहित किया। सेवा ही धर्म है। नाटक के माध्यम से प्रशिक्षु एएनएम के द्वारा बताया गया कि सेवा के भावना से लोगों का स्वास्थ्य लाभ दें। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि नए छात्राओं का स्वागत करना । सत्र 2023 एवं 25 को द्वितीय सत्र का स्वागत है । हमारी कोशिश रही की छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ प्रशिक्षण अस्पताल में दिए जाए । इस मौके पर अनुमंडल अस्पताल के डॉक्टर एवं शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here