कटिहार कोढ़ा प्रखंड के राजवाड़ा पंचायत स्थित प्राचीन मां बम काली मंदिर प्रांगण में सुरक्षा को लेकर श्रद्धालु प्रकाश कुमार सिंह द्वारा सीसी टीवी कैमरा लगाया गया है। मंदिर कमिटी के अध्यक्ष संजीव राय,सचिव पवन कुमार चौबे ने बताया की पूर्व में मंदिर में लगे दानपेटी से चोरी की घटना हो चुकी है। इसके मद्देनजर सुरक्षा को लेकर मंदिर प्रांगण में दो सीसी टीवी कैमरा लगाया गया है। वहीं इससे पूर्व एक सीसी टीवी कैमरा स्थानीय समाजसेवी रवि कुमार झा के द्वारा लगाया गया था। और आज प्रकाश कुमार सिंह के द्वारा लगवाया गया है। वहीं इस मौके पर मंदिर कमिटी के विशाल राय,अशोक कुमार साह,अनंत शयनम,विनय राय सहित पिंटू मंडल,सकलदेव ऋषि,टिंकू ऋषि,संजय चौबे आदि ग्रामीण मौजूद थें।
















