बिहार के कटिहार में एक युवक के अजीबोगरीब फैसले के कारण युवक को अपनी जान गवानी पड़ गई। मामला कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव से जुड़ा हुआ है जहां युवक काम करने के दौरान युवक सर्पदंश का शिकार टिंपा
परिजनों ने बताया कि मंगलवार को मेहनत मजदूरी करने के दौरान महानंदा नदी किनारे एक जहरीले सांप ने युवक टिंपा रॉय को डंस लिया सांप को देखकर युवक काफी आक्रोश हो गया और उसे युवक ने सांप को जिंदा पड़कर एक डब्बे में भर लिया इसके बाद युवक ने उसे सांप के साथ आजमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गया जहां जिंदा सांप को देखकर चिकित्सक भी दंग रह गए वहीं इस मामले की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग भी उस सांप को देखने के लिए पहुंचे थे वही इस दौरान युवक से जब सांप को लाने के कारण के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अगर वह सांप लेकर नहीं आते और चिकित्सक उनसे पूछते कि कौन सांप डसा है तो क्या बताते इसलिए वह सांप को पकड़कर ही लेकर आए। ताकि सांप को देखकर चिकित्सक उनका इलाज करें। वही सांप के साथ युवक इलाज के लिए पहुंचा था और इसकी चर्चा पूरे अस्पताल में हो रही है।
इलाज के दौरान सर्पदंश से पीड़ित युवक को परिजन उसे आजमनगर अस्पताल से इलाज के दौरान बैद,नीम हकीम के पास ले गए इस दौरान उसे हकीम द्वारा घंटे तक उसे नीम के पत्ते से झाड़ फूंक किया गया लेकिन उसकी तबियत बिगड़ती चली गई पुनः पीड़ित युवक के परिजन उसे आजमनगर सावस्थ केंद्र ले गए जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई
















