बिहार के कटिहार जिला के बारसोई प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत के हरिजन टोला के एक सनकी पति ने सोमवार शाम को अपनी पत्नी की हत्या कर दी. इसके बाद वह थाने पर पहुंचा और कहा कि उसने अपनी पत्नी को हत्या कर दिया है।
बता दे की पत्नी पूरनी देवी उम्र 26 वर्ष का तीन संतान है। 2 पुत्र एवं एक पुत्री है । पूरनी देवी का मायके कदवा अंतर्गत कुम्हारी गांव में है।पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।इससे आवेश में आकर पति शिवा राय ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद आबादपुर थाने पहुंच कर खुद को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया और बोला कि उसने अपनी पत्नी का हत्या किया है. उसका शव घर पर है। आवाज पुर थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे वही आज एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर सभी बिंदुओं पर बारिकी से जांच किया। जांच उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया। वहीं मृतका के मन एवं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। ससुराल पक्ष के सभी लोग घर से फरार हैं।
















