कटिहार जिला के फलका थानान्तर्गत मिर्च व्यापारी को गोली मारकर पैसा एवं मोटरसाईकिल लूट की घटना का पुलिस द्वारा 48 घंटे के अन्दर सफल उद्भेदन करते हुए घटना में संलिप्त तीन अपराधकर्मी व लूटे गये राशि एवं घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा एवं पांच कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है। उक्त बातों की जानकारी शुक्रवार को अनुमण्डल पुलिस कार्यालय सदर टू में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डीएसपी धर्मेन्द्र कुमार ने दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डीएसपी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि दिनांक-22 जुलाई 2024 को समय करीब दस बजे रात्रि में गेड़ाबाड़ी से मिर्च बेचकर मोटरसाईकिल से वापस अपने घर जा रहे वादी कारू मंडल पिता-सिकन्दर मंडल ग्राम-तुर्की थाना-भवानीपुर जिला पूर्णिया को फलका थानान्तर्गत गोविन्दपुर दियरा से टपुआ की ओर जानेवाली कच्ची रास्ता पर पूर्व से घात लगाए दो अपराध कर्मियों द्वारा हथियार का भय दिखाकर वादी के पॉकेट से मिर्च बिक्री का 20,000/-रू० छिन लिया गया तथा जबरन इनका मोबाईल छिनने का प्रयास किया जाने लगा, उसी क्रम में वादी द्वारा उनमें से एक को पहचान लेने पर उसका नाम मुन्ना यादव घर रंगाकोल कहे जाने पर मुन्ना यादव द्वारा अपने कमर से हथियार निकालकर वादी के पीठ में गोली मार कर बुरी तरह जख्मी कर देने तथा दूसरा व्यक्ति द्वारा इन्हें धक्का देकर मोटरसाईकिल से नीचे गिराकर इनका मोटरसाईकिल लेकर वहां से भाग जाने के आरोप में फलका थाना कांड संख्या-135/24, दिनांक 23.07.024 धारा-309(4) / 109 बी०एन०एस० एवं 27 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत दर्ज किया गया है। कांड एवं घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कटिहार द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2 के नेतृत्व में घटना में संलिप्त अपराधकर्मियों के गिरफ्तारी एवं लूटे गए सामानों के बरामदगी हेतु एक टीम गठित किया गया। तकनिकी एवं वैज्ञानिक तरीके तथा आसूचना तंत्र के आधार पर अनुसंधान करते हुए गठित टीम द्वारा छापेमारी कर अनुसंधान के क्रम में ग्राम टपुआ गोविन्दपुर लाली सिंधिया रोड के बीच से अभियुक्त मुन्ना यादव ग्राम रंगाकोल थाना-फलका, जिला कटिहार को एक लोडेड देशी कट्टा तथा चार जिन्दा कारतूस एवं इस घटना में लूटा गया 2040/- रूपया तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल के साथ पकड़ा गया और पुछताछ के कम में उसके निशानदेही पर इस घटना में शामिल अजीत कुमार मंडल ग्राम टपुआ गोविन्दपुर, नवनीत कुमार मंडल ग्राम गोविन्दपुर दियारा दोनों थाना-फलका जिला-कटिहार को गिरफ्तार करते हुए इनके पास से इस घटना में लूटे गये कमश कमशः 2,000/-रू० एवं 1500/- रूपया, तीनों गिरफ्तार अपराधकर्मियों के पास से कुल मिलाकर इस घटना में लूटे गए पैसे में से कुल 5540/- रूपया बरामद किया गया है। डीएसपी ने बताया कि एक देशी कट्टा एवं 05 जिन्दा कारतुस एक बिना नम्बर प्लेट का मोटरसाईकिल, घटना में लूटे गए पैसे में से कुल 5540/- रूपया बरामद किया गया है।छापेमारी टीम में फलका थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल, थानाध्यक्ष फलका, पु०अ०नि० विकास कुमार,मो० शदाब, राजू कुमार, समीर सिंह, ओम प्रकाश कुमार, सिपाही भूषण कुमार, फलका थाना। चौकीदार मिथिलेश शर्मा आदि शामिल थे।
















