Home #katihar फलका के विभिन्न प्रतिष्ठानों में श्रम परिवर्तन पदाधिकारी के द्वारा की गई...

फलका के विभिन्न प्रतिष्ठानों में श्रम परिवर्तन पदाधिकारी के द्वारा की गई छापेमारी, एक बाल श्रमिक को कार्य करते पकड़ा गया

62
0

कटिहार जिला के फलका थाना क्षेत्र अंतर्गत फलका बाजार के समीप एक स्वाद का संगम रेस्टोरेंट में जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में श्रम परिवर्तन पदाधिकारी राहुल कुमार के द्वारा सदलबल के साथ छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान स्वाद का संगम रेस्टोरेंट से एक नाबालिग बाल श्रमिक को बरामद किया गया। श्रम परिवर्तन पदाधिकारी के द्वारा फलका बाजार के विभिन्न प्रतिष्ठानों में बाल श्रम को रोकने के उद्देश्य से फलका पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गई। जहां स्वाद का संगम रेस्टोरेंट में एक बाल श्रमिक को काम करते पकड़ा गया। जिसे श्रम परिवर्तन पदाधिकारी के द्वारा बाल सुधार के लिए कटिहार ले जाया गया। बाल श्रम परिवर्तन पदाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि बाल श्रम को रोकने को लेकर जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में विभिन्न प्रतिष्ठानों में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान स्वाद का संगम रेस्टोरेंट से एक बाल श्रमिक को काम करते हुए पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि स्वाद का संगम रेस्टोरेंट के मालिक शुभम कुमार सिंह ग्राम पोठिया,थाना पोठिया, जिला कटिहार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वहीं छापेमारी दल में दिलीप कुमार, मुकेश कुमार एवं फलका थाना एएसआई विजय कुमार सिंह शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here