कटिहार जिला के हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में ग्यारह अग्नि पीड़ित परिवार को अंचल अधिकारी ने सरकारी सहायता राशि के तहत गृह क्षति का चेक दिया है। अंचल अधिकारी कृष्ण मोहन कुमार ने बताया की शुक्रवार को बलुआ पंचायत के तीन अग्नि पीड़ित परिवार एवं शनिवार को अंचल क्षेत्र के आठ अग्नि पीड़ित कुल ग्यारह पीड़ित परिवार को गृह क्षति सहायता राशि के तहत प्रति परिवार आठ हजार रुपए का चेक दिया गया है।
















