कटिहार जिला के फलका थाना क्षेत्र के मोरसंडा पंचायत क्षेत्र के मोरसंडा कमलाघाट में महादलित टोला के समीप गुलो ऋषि का 6 वर्षीय पुत्र पिंकेश कुमार शौच करने नदी किनारे गया था जहां उनका पैर फिसल जाने के कारण नदी में डूब कर ला पता हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद प्रतिनिधि मनोज मंडल, फलका थाना एस आई विकास कुमार, हल्का कर्मचारी, वार्ड सदस्य मनोज कुमार मंडल घटना स्थल पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोर के द्वारा खोजबीन करवाया जा रहा है। घटना के बारे में वार्ड सदस्य मनोज मंडल नेबताया कि करीब 2:00 बजे बच्चे सो करने नदी के किनारे गया था और पैर फिसल जाने के कारण नदी में डूब गया है 2:00 बजे से ही अभी तक खोज बिन जारी है कोई अता-पता नहीं चल पाया है फलका थाना अध्यक्ष के द्वारा एनडीआरएफ टीम को भी सूचना दी गई है वह भी कुछ देर में पहुंचकर खोजबीन में लग जाएंगे। घटनास्थल पर काफी ग्रामीणों की भीड़ उमर परी है परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है।
















