Home #katihar हसनगंज में पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकीशोर प्रसाद ने विद्यालय भवन के कमरे...

हसनगंज में पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकीशोर प्रसाद ने विद्यालय भवन के कमरे का किया उद्घाटन

78
0

कटिहार जिला के हसनगंज प्रखंड के कालसर पंचायत मे नवसृजित प्राथमिक विद्यालय रामपुर कोशपाली में एक कमरा व शौचालय का उद्घाटन पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकीशोर प्रसाद ने किया। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख नीलू देवी,उप प्रमुख प्रतिनिधि विनोद मंडल,मुखिया सागर यादव,लख्खी महतो,विकास कुमार विश्वास,मुकेश कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद थें। पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने बताया की नवसृजित रामपुर कोशपाली विद्यालय के स्वीकृत होने के उपरांत विद्यालय को भूमि नही रहने से भवन निर्माण नही हो रहा था। जिससे बरसात व तेज धूप के समय पठन पाठन मे काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कभी पेड़ के नीचे तो कभी जर्जर फूस की झोपड़ी में बच्चे पढ़ने को विवश थें। लेकिन राजस्व विभाग के सहयोग से भूमि उपलब्ध कराने के उपरांत मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत मेरे द्वारा अनुशंसित विधायक कोष से 15 लाख की लागत से शौचालय सहित विद्यालय हेतु एक कमरा का निर्माण कराया गया है। साथ ही छात्र छात्राओं के बैठने के लिए बेंच,डेक्स भी उपलब्ध करवाया गया है। वहीं आगे के समय में विद्यालय के शेष बचे भूमि पर चार दिवारी और अन्य कमरों का निर्माण शीघ्र करवाया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here