बिहार के कटिहार में तेज धूप व गर्मी से लोगों का बाहर निकलना मुहाल हो गया है। सुबह से ही तेज धूप व गुमस भरी गर्मी से आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। पशु पक्षियों पर भी इसका सीधा असर देखा जा रहा है। ऐसे प्रचंड गर्मी मे बिजली भी आंख मिचौली का खेल कर रही है। कहीं लो वोल्टेज की समस्या तो कहीं दो फेज सीरीज का होना आम बात हो गया है। ऐसे में खासकर बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानियों का सामना करना पर रहा है। बता दें की कोढ़ा प्रखंड के राजवाड़ा व रौतारा पंचायत मे अक्सर लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ताओं को जूझना पर रहा है। खास कर रात्रि के समय विगत कई दिनों से बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान हो रहे हैं। अकसर रात्रि के समय देर रात तक बिजली गायब रहती है। बिजली आती भी है तो लो वोल्टेज व सीरीज की समस्या साथ आती है। वहीं बिजली के इस रवैए से किसानों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पर रहा है। एक तो तेज धूप दूसरा बारिश नही होने से जहां धान की फसल के सुखाने से खेती प्रभावित हो रही है। वहीं लो वोल्टेज की समस्या की वजह से बिजली मोटर पंप के नही चलने से सिंचाई मे किसानों को काफी परेशानी हो रही है। कई किसानों ने बताया की सरकार खेत तक बिजली पहुंचा कर किसानों को सुविधा मुहैया करवा रही है। वहीं ऐसे प्रचंड गर्मी व तेज धूप मे लो वोल्टेज से मोटर पंप चल नही रहा है। इससे सिंचाई मे सबसे बड़ी बाधा उत्पन्न खड़ी कर रही है।
















