कटिहार जिला के हसनगंज प्रखंड के दुर्गा मंदिर प्रांगण में भाजपा कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमे सदस्यता नवीनीकरण अभियान को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकीशोर प्रसाद,भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय,पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी,प्रखंड प्रमुख नीलू देवी,भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार मंडल आदि मौजूद रहें।
पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं जिला भाजपा अध्यक्ष मनोज राय ने बताया की भारतीय जनता पार्टी सदस्यता महाअभियान नवीनीकरण का प्रारंभ हो रहा है। इस अभियान के तहत पूरे भारतवर्ष में प्रत्येक बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता से लेकर आदरणीय प्रधानमंत्री तक को अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराना है। 1 सितंबर से यह महाअभियान की शुरूवात हो रही है। जिसमे गांव मे समाज के प्रत्येक वर्गो के यहां जाकर सदस्यता अभियान प्रारंभ किया जायेगा। कटिहार विधानसभा के हसनगंज प्रखंड में 11 हजार प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। और सदस्यता अभियान को इस रूप में लिया गया है,की इस सदस्यता अभियान से आम जनता व कार्यकर्ता को जोड़कर बिहार में दो तिहाई से अधिक बहुमत से पुनः सत्ता मे आ सके।
















