Home #katihar आधार सीडिंग और इकेवाइसी करने को लेकर एडीएसओ सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी...

आधार सीडिंग और इकेवाइसी करने को लेकर एडीएसओ सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने दिया निर्देश

41
0

कटिहार जिला के हसनगंज प्रखंड मुख्यालय के सभागार मे एडीएसओ सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की अध्यक्षता मे आपूर्ति से संबंधित बैठक की गई। जिसमे मुख्यरूप से राशनकार्ड धारी उपभोक्ताओं के इकेवाईसी और आधार सीडिंग शत प्रतिशत करने को लेकर चर्चा किया गया। एडीएसओ सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दिनेश पासवान ने बताया की मुख्य रूप से आधार सीडिंग और इकेवाइसी को लेकर बैठक बुलाई गई है। और वितरण का भी सर्वे किया जा रहा है। हसनगंज प्रखंड क्षेत्र मे जन वितरण विक्रेताओं द्वारा सबसे कम वितरण किया गया है। जिससे साफ जाहिर होता है,की इनकी मंशा ठीक नहीं है। जिसकी गहन जांच कर कारवाई की जाएगी। वहीं ईकेवाइसी को लेकर भी सबसे निचले पायदान का कार्य किया गया है। जिसको लेकर कारवाई हेतु जिला पदाधिकारी को लिखा जा रहा है। इन्होंने कहा की हर स्थिति में दो दिनों के अंदर खाद्यान वितरण कर दे और जिला पदाधिकारी द्वारा आदेश प्राप्त हुआ है,की एक सप्ताह के अंदर इकेवाइसी 90 प्रतिशत तक पहुंचाना है। जिसको लेकर सभी जनवितरण विक्रेता को निर्देश दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here