Home #katihar 8 सूत्री मांगों को ले प्रखंड प्रांगण में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

8 सूत्री मांगों को ले प्रखंड प्रांगण में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

37
0

कटिहार जिला के आजमनगर प्रखण्ड मुख्यालय में उपमुखिया और वार्ड सदस्यों द्वारा आठ सुत्री मांगों के विरुद्ध एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जहां राजद जिला अध्यक्ष इशरत परवीन भी शामिल रहीं जिसमें प्रमुख मांगों में 1.सात निश्चय योजना को बहाल किया जाये।पुर्व की भांति राशि प्रत्येक वार्ड को आवंटित किया जाये।
2. वार्ड सदस्य के मानदेय की राशि को बढ़ाकर 7000 हजार रूपया किया जाय
3. 15वी वित आयोग की राशि को सात निश्चय की भांति आवंटित किया जाये।
4. प्रधानमंत्री आवास योजना के चयन में वाड सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित किया जाये, आदि शामिल हैं।

यह धरना पंचायत स्तर पर प्रशासनिक अनियमितताओं, सरकारी योजनाओं में धांधली, और विकास कार्यों में हो रही देरी के खिलाफ था। उपमुखियाओं और वार्ड सदस्यों ने बिहार सरकार के साथ-साथ प्रखण्ड प्रशासन पर आरोप लगाया कि क्षेत्र में विकास कार्य ठप पड़े हैं, योजनाओं का लाभ जनता तक नहीं पहुंच रहा है, और विभिन्न सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता की कमी है। उपमुखिया और वार्ड सदस्यों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे आगे भी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

धरना के अंत में एक ज्ञापन राजस्व अधिकारी अल्का आर्या को सौंपा गया, जिसमें समस्याओं के समाधान की मांग की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here