विगत दिनों से कोहरे व धुंध ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। सड़के सुनसान नजर आ रही थी। मंगलवार को कोहरे का प्रकोप काफी था। दिन के दस बजे तक दो सौ मीटर देखना भी मुश्किल हो रहा था। हालांकि दोपहर बाद धूप खिलने से लोगों ने कुछ राहत ली लेकिन कुछ घंटों बाद पुनः तेज हवा से ठिठुरन बढ़ गई। कोहरे व हवा की वजह से तापमान मे भी काफी गिरावट आ गई थी। जिससे ठंड बढ़ गया। वहीं वाहन चालकों को वाहन चलाने मे काफी कठिनाइयों का सामना करना पर रहा था। देर सुबह तक चालक अपने वाहनों की सभी लाइट जलाकर धीरे धीरे चल रहे थे। कटिहार पूर्णिया फोरलेन सड़क पर फर्राटे भरते वाहनों को मंगलवार को रेंगते हुए देखा गया। चालक दुर्घटना से बचने के लिए अपने वाहनों की सभी लाइटें जलाकर धीरे धीरे वाहन चलाते देखा गया।
















