शिव मंदिर फाउंडेशन गौरीडीह के सौजन्य से रौनिया पंचायत के गौरीडीह गांव में दुर्गा मंदिर प्रांगण में मंगलवार को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर भूमि पूजन कर भव्य शिव मंदिर के निर्माण की आधारशिला रखी गई। पुरोहित निर्मल झा के सान्निध्य में पूरे विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के साथ शिव मंदिर की नींव यजमान इंजीनियर विकास तिवारी दंपति रेशम तिवारी, यजमान संजय सिंह दंपति चंदा सिंह, यजमान राजकुमार चौधरी ,मनोज सिंह व कुंदन सिंह ने संयुक्त रूप से डाली। शिव मंदिर फाउंडेशन गौरीडीह के संयोजक सह यजमान विकास तिवारी ने बताया कि देवों के देव महादेव का भव्य मंदिर निर्माण की आधारशिला आज रखी गई।कुशल कारीगरों के द्वारा भव्य मंदिर का निर्माण कराया जायेगा। फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय सिंह, सचिव राहुल झा और कोषाध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी ने बताया कि इस मंदिर प्रांगण में भगवान शिव के साथ साथ संपूर्ण शिव परिवार की प्रतिमा स्थापित की जायेगी। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल चौधरी, पूर्व सांसद दुलालचंद्र गोस्वामी, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, बरारी विधायक विजय सिंह, कोढा विधायक कविता पासवान, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय, चंद्रभूषण ठाकुर, जिला परिषद सदस्य गुणसागर पासवान, स्थानीय मुखिया कौशल किशोर यादव, सरपंच अमित यादव, विधायक प्रतिनिधि राजीव चौधरी, जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि सुमित सिंह, शांति जायसवाल, प्रियंका देवी, अजीत मंडल, मनोज चौधरी, अजय सिंह, देवकांत तिवारी,गोपाल त्रिवेदी, संजीव तिवारी, राहुल झा, मनोज चौधरी, राजेश चौधरी, संजीव तिवारी, प्रमोद चौधरी, बलवंत साह, गोविन्द साह, विश्वनाथ ठाकुर, विवेक साह, विकास दास, अवधेश साह सहित सैंकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
















