Home #katihar मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में पुनः कार्य शुरू करने का लिया...

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में पुनः कार्य शुरू करने का लिया गया निर्णय।

83
0

अधिवक्ता संघ में धूमधाम से मनाई गई डॉ राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि।

कटिहार अधिवक्ता संघ भवन स्थित डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद प्रशाल में शुक्रवार को अधिवक्ताओं द्वारा धूमधाम से डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद जी की पुण्यतिथि मनाई गई। इसकी अध्यक्षता अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विजय कुमार झा ने की। इसी कर्म में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार झा ने घोषणा कीया की अब सभी अधिवक्तागण पुनः मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कटिहार के न्यायालय में सुचारू रूप से काम करेंगे। सभा का संचालन संघ के सचिव रमेश प्रसाद जायसवाल ने किया। इस अवसर पी पी शंभू प्रसाद, पूर्व पीपी विंदेश्वरी प्रसाद सिंह ने अपने अपने अंदाज में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने की अपील किया।
इस अवसर पर डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद जी के प्रतिमा पर सभी अधिवक्ताओं ने बारी बारी से पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
मौके पर वरीय अधिवक्ता मुनेश्वर प्रसाद यादव, राजेंद्र मिश्रा, मीना शर्मा, ,विनोद कुमार, अरविंद कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, पवन दुबे ,अखिलेश कुमार झा, यशस्वी कुमार, मनोज कुमार, शंकर सिंह , सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here