राजद में घर वापसी के बाद समरेंद्र कुणाल का स्वागत किया जा रहा है।तिनगछिया काली मंदिर परिसर में समर्थकों ने जमकर स्वागत किया। समाजसेवी किशोर सिंह फूल कुमार साह राजा सिंह किशोर सिंह दिलीप महतो शंभु महतो विकास साह सजीव पोद्दार भूलन पासवान अवधेश झा दिनेश महासेठ रवि पासवान विजय पासवान बच्चों सहनी रामसेवक राय रंजीत गुप्ता विजय चौधरी सहित दर्जनों लोगों ने स्वागत किए। विदित हो कि जदयू नेता समरेंद्र कुणाल के साथ बिनोद साह प्रीतम सिंह विकास साह नदीम इकबाल सहित सैकड़ों लोगों ने 18 मार्च को राजद में घर वापसी की है। स्थानीय नेताओं ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।इस अवसर पर राजद के श्री कुणाल ने बताया कि स्वर्गीय ओम प्रकाश बलभद्र गोयल के स्मृति में राधे मोहन सेवा ट्रस्ट एवं वृंदावन धाम मुंबई द्वारा सार्वजनिक काली स्थान नया टोला तिनगछिया को स्वर्गवाहन दिए जाने पर धन्यवाद किया। कटिहार शहर एवं आस पास के इलाके में मनिहारी श्मशान घाट एवं कोशी श्मशान घाट के लिए यह सेवा सिर्फ़ मेंटेनेंस चार्ज पर दिया जाएगा। उन्होने कहा कि कटिहार शहर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ा हुआ है लोग मच्छरों के आतंक से परेशान हैं नगर निगम फॉगिंग के नाम पर खानापूर्ति कर रही है और दो चार लोग उसी को सोशल मीडिया में चमकाने में लगे हैं। श्री कुणाल ने कहा कि नगर निगम प्रधान मुख्य सामान्य सड़क पर स्थित मकान खाली जमीन पर टैक्स वसूलती है लेकिन प्रधान सड़क मुख्य सड़क सामान्य सड़क पर स्थित घरों तक फॉगिंग नहीं हो रहा है। उन्होने कहा कि सप्ताह में दो दिन शहर के हर घर गली तक फॉगिंग होना चाहिए। उन्होने कहा कि फॉगिंग को लेकर आंदोलन होगा।
















