Home #katihar कटिहार साइबर पुलिस की बड़ी सफलता! 30 लाख की ठगी करने वाला...

कटिहार साइबर पुलिस की बड़ी सफलता! 30 लाख की ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार

9
0

कटिहार साइबर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर ठग को गिरफ्तार किया है, जो दो महीनों में लगभग 30 लाख रुपये की ठगी कर चुका है।
कटिहार के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर चंदन कुमार (उम्र 30 वर्ष), पिता जयप्रकाश गुप्ता, निवासी मोगलिया पुरनदाहा, थाना धमदाहा, जिला पूर्णिया को 6 जून को किशनगंज से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, चंदन कुमार के विरुद्ध कटिहार साइबर थाना कांड संख्या 22/25 दिनांक 22.05.2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS 2023) की विभिन्न धाराओं तथा आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज है।
गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के बैंक खाते में ठगी से प्राप्त ₹5 लाख की राशि जमा हुई है, जबकि कुल ठगी की राशि ₹23,49,700 बताई जा रही है। आरोपी छह बैंक खातों के माध्यम से अवैध रूप से लेन-देन करता था और अपने साथियों के खातों का भी उपयोग करता था।

कटिहार साइबर थाना की टीम अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों में साइबर ठगी की कुल 8 शिकायतें दर्ज हैं।वसीम फिरोज (पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष, साइबर थाना कटिहार),पु.अ.नि. श्वेता कुमारी,पु.अ.नि. बबली कुमारी,सिपाही चंचल कुमार एवं चालक संतोष कुमार

इस छापामारी दल का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष, साइबर थाना कटिहार वसीम फिरोज ने की वही टीम में शामिल पु.अ.नि. श्वेता कुमारी,पु.अ.नि. बबली कुमारी,सिपाही चंचल कुमार एवं चालक संतोष कुमार की मत्वपूर्ण भूमिका रही।कटिहार पुलिस की यह कार्रवाई साइबर अपराधों पर लगाम कसने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here