Home #katihar कटिहार DM मनेश कुमार मीणा ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण का निरीक्षण...

कटिहार DM मनेश कुमार मीणा ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण का निरीक्षण | कदवा और डंडखोरा में दिए सख्त निर्देश

31
0

बिहार के कटिहार जिले में आज जिला पदाधिकारी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का किया औचक निरीक्षण। कदवा और डंडखोरा प्रखंड में BLO कार्यों की समीक्षा करते हुए दिए जरूरी निर्देश।

गुरुवार, 03 जुलाई 2025 को कटिहार के जिला पदाधिकारी द्वारा कदवा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण की शुरुआत की गई कदवा प्रखंड अंतर्गत सागरथ पंचायत के वार्ड नंबर-8, बूथ संख्या 93 स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सागरथ पूरब से। साथ ही, वार्ड नंबर-3 में भी BLO के कार्यों की समीक्षा की गई।
इस दौरान जिला पदाधिकारी ने मतदाताओं से सीधा संवाद कर पुनरीक्षण प्रक्रिया की जानकारी दी और उन्हें निर्वाचन सूची में नाम जोड़ने, सुधारने या हटाने से संबंधित प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया।
इसके पश्चात प्रखंड कार्यालय कदवा में सभी BLO सुपरवाइजरों के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें फॉर्म प्राप्ति एवं उसी दिन ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने का स्पष्ट निर्देश दिया गया।
इसके अतिरिक्त, डंडखोरा प्रखंड के बूथ संख्या-01 मध्य विद्यालय बोरनी में भी निरीक्षण किया गया। यहाँ भी BLO के कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here