बिहार के कटिहार नगर थाना क्षेत्र के बालूगंज फसिया टोला में एक युवक को बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। घटना देर रात की है। जख्मी की पहचान बालूगंज निवासी सोनू पासवान के रूप में की गई है। बदमाशों के द्वारा फायरिंग करने से गोली सोनू के छाती पर लगी है। जिससे उसकी स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। बदमाशों ने उसे वक्त सोनू पासवान को गोली मारी जब वह अपने घर के पास खड़ा था । जख्मी का कहना है कि वह अपने घर के पास खड़ा था इसी बीच बुलेट पर सवार होकर तीन युवक आए व ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया और उसके बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। मेडिकल कॉलेज में भी जख्मी की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे पूर्णिया हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
















