अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद, कटिहार इकाई द्वारा धूमधाम से अपना स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। जिस दौरान अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुनील कुमार , आरएसएस के शारीरिक प्रमुख मनोज कुमार , प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया । इसी क्रम में अधिवक्ता परिषद के नवनिर्मित कार्यालय का भी मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर उदघाटन किया गया।
वही मौके पर महिला शक्ति द्वारा एक गीत भी प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश कमिटी द्वारा नई कार्यकारिणी कमिटी की भी विधिवत घोषणा किया गया। जिसके बाद अधिवक्ता परिषद द्वारा वर्ष 2025 के लिए चयनित पदाधिकारियों की सूची जारी कर दिया गया।
जिसमे संरक्षक की जिम्मेदारी जगदीश प्रसाद साह, अध्यक्ष शशिकांत सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष माला सिन्हा , उपाध्यक्ष सुशील कुमार झा, बिमलेशवरी कुमारी, वासुदेव लश्कर, दिग्विजय सिंह , महामंत्री अभयानंद सिंह , मार्गदर्शक मंडल सदस्य चंद्रशेखर पाठक, उमेश लाल यादव, सुमन कुमार झा, निर्मल कुमार झा , अरुण कुमार चौधरी, विजय कुमार गुप्ता, रवि रंजन कुमार सिंह, मंत्री संजय कुमार साह , राम नाथ केशरी, रंजिता कुमारी, मुकेश कुमार , कोषाध्यक्ष संतोष कुमार सहित कुल 35 पदाधिकारी को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई
वही कार्यकारिणी के गठन के पश्चात सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने संस्था की सेवा एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान देने की प्रतिबद्धता की शपथ लिया। मौके सैकड़ो की संख्या में परिषद के पदाधिकारी और सदस्य गण मौजूद थे।
















