कटिहार जिला के हसनगंज झमाझम बारिश से प्रचंड गर्मी से जहां राहत मिली है। वहीं किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। विगत कई दिनों से बारिश नही होने एवं तेज धूप से उमस भरी गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया था। खासकर बच्चों व बुजुर्गों को काफी परेशानियों का सामना करना पर रहा था। वहीं इस तेज धूप की वजह से धान की फसल को लेकर किसान काफी चिंतित नजर आ रहे थें। धान की खेतों में दरारे पड़ने लगी थी। ऐसे मौसम में बिजली के भी लो वोल्टेज के समस्या से किसानों के समक्ष सिंचाई को लेकर बड़ी समस्या खड़ी हो गई थी। लो वोल्टेज की वजह से बिजली मोटर पंप चल नही रहा था। जिससे किसान अपने खेतों में सुचारू ढंग से सिंचाई नही कर पा रहे थे। लेकिन गुरुवार की साम झमाझम बारिश ने किसानों के उदास चेहरे पर मुस्कान लौटा दिया। धान की खेतों में बारिश के पानी से नमी वापस लौट आई है। कई किसानों ने बताया की यह बारिश खासकर धान की फसलों के लिए अमृत की बूंदों की तरह बरसी है। वहीं इस बारिश व आसमान मे उमड़ते बादलो से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है।
















